Om Jai Sai Hare Sai Baba Aarti lyrics in hindi | ओम जय साईं हरे साईं बाबा आरती

साईं बाबा आरती | Sai Baba Ki Aarti in Hindi | Sai Baba Aarti | sai baba aarti mp3 | greatbhajan
Sai Baba Aarti Lyrics In Hindi

आपको यहां Sai Baba Aarti Lyrics In Hindi, ओम जय साईं हरे बाबा शिरडी साईं हरे लिरिक्स दिया गया है |
Sai Baba Aarti Lyrics In Hindi ( ओम जय साईं हरे बाबा शिरडी साईं हरे लिरिक्स ) | sai baba aarti mp3
Read more about : Shani dev aarti lyrics
sai baba aarti mp3 

शिरडी के साई बाबा को हम सभी अच्छे तरीके से जानते हे | हर कोई इनके चमत्कार से प्रभावित हे | इनकी महिमा अत्यंत ही निराली हे | विशेषकर गुरुवार को साई बाबा का दिन माना जाता हे | इसी दिन साई बाबा की पूजा की जाती हे | साई बाबा श्रद्धा और सबुरी के पुजारी सबके पूजनीय सरल स्वाभाव वाले प्रतिमूर्ति हे |

साई बाबा की पूजा करने से साई बाबा का आशीर्वाद मिलता हे और साई बाबा हम पर प्रसन्न होते हे | साई बाबा का शिरडी में बहुत ही भव्य मंदिर हे | तो आइये आप और हम मिलकर इनकी आरती का गुणगान करे | आपको इस पोस्ट में '' श्री साई आरती लिरिक्स '' दिए जा रहे हे | 
                       Sai Baba Aarti Lyrics In Hindi
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे |
भक्त जनों के कारण, उनके कष्ट निवारण ||
शिरडी में अवतरे, ओम जय साईं हरे |
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे || ओम जय साईं ........|

दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे |
फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे ||
कारज सब के करें, ओम जय साईं हरे |
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे || ओम जय साईं ........|


Sai Baba Aarti Lyrics In Hindi

काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें |
सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे ||
भक्तन भक्ति करें, ओम जय साईं हरे |
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे || ओम जय साईं ........|

हिंदू मुस्लिम सिक्ख इसाईं, बौद्ध जैन सब भाई भाई |
रक्षा करते बाबा साईं, शरण गहे जब द्वारिकामाई ||
अविरल धूनि जरे, ओम जय साईं हरे |
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे || ओम जय साईं ........|

Read More : साई बाबा के भजन 
भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमड जी से चरित लिखावे |
गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साईं के दोहे गावे ||
अंखियन प्रेम झरे, ओम जय साईं हरे |
ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे || ओम जय साईं ........|

ओम जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे |
शिरडी साईं हरे, बाबा ओम जय साईं हरे |
श्री सद्गुरु साईंनाथ महाराज की जय ||

Bhajan lyrics | bhajan lyrics in hindi | greatbhajan lyrics

                                                 जय श्री साईं
                          -----------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ