sai baba bhajan lyrics in hindi | SAI BHAJAN

sai baba bhajan lyrics | SAI BHAJAN | BHAJAN LYRICS, BHAJAN LYRICS IN HINDI

OM SAI RAM
Sai Ram Sai Shyam Sai Bhagwan Shirdi ke Data Sabse Mahan Bhajan Lyrics
शिरडी के साईं बाबा भगवान् के अवतार हे उनकी भक्ति करने में बड़ा ही आनंद प्राप्त होता हे और साई भक्ति करने से हर मनोकामना पूर्ण होती हे तो आइये साई बाबा के भजन गाकर आनंद प्राप्त करे |
साईं राम साईं श्याम साईं भगवान भजन लिरिक्स | sai baba bhajan lyrics | BHAJAN LYRICS, BHAJAN LYRICS IN HINDI
साईं राम साईं श्याम साईं भगवान , शिरडी के दाता सबसे महान|
करुणा के सागर दयानिधान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

साईं चरणो की धुल को माथे जो लगाओगे , पुण्य चारों धाम का शिरडी में ही पाओगे|
होगा तुम्हारा वहीँ कल्याण , शिरडी के दाता हे सबसे महान||

OM SAI RAM
कोई शहंशाह उनको कहे शिव का ही तो रूप हैं, 
छाया है वह धर्म की कर्म की वह धुप है |
पढ़ते जो आये हैं वेद पुराण, शिरडी के दाता हे सबसे महान ||
मानवता के साईं रवि दया के साईं चाँद है, 
साँची प्रेम डोर से रहे वो सबको बांधे है |
मंदिर मस्जिद एक सामान, शिरडी के दाता हे सबसे महान ||
Read more about : Guru nanak dev
सबको समझते वह एक सा राजा हो या रंक हो, 
भेद और भाव के मिटा रहे कलंक को|
सबको समझते निज संतान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

साईं के द्वार हर घडी सत्य की बरखा हो रही, 
झूठे इस जहाँ के पाप काले धो रही|
करते है शंका का समाधान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

दर रहित कशिश भरी साईं से निर्मल प्रीत लो, 
दुश्मनी जो कर रहे उनके दिल भी जीत लो|
OM SAI RAM

सबपे चलाते प्रेम के बाण, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

साईं हमें सीखा रहे सबका मालिक एक है, 
एक सी नज़र से वह रहे सभी को देख हैं|
करते न सहते जो अभिमान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||
साईं राम साईं श्याम साईं भगवान भजन लिरिक्स | Mere sai baba
साईं के द्वार शीश धार दो घडी जो सो गए, 
नफरतों के नाग भी विष रहित वह हो गए|
हर एक मुश्किल वह करते आसान, 
शिरडी के दाता हे सबसे महान||

साईं के दर असर होता हर दिली फ़रियाद का, 
बे-औलाद पा गए सुख वहां औलाद का|
बे-जान भी वहां पा गए जान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

दूर अँधेरे कर रही साईं भजन की रोशनी, 
रोग सोग हर रही साईं नाम संजीवनी|
श्रद्धा सबुरी का देते है दान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

साफ़ शुद्ध होती है जिन दिलो की भावना, 
पूरी होती उनकी ही साईं के द्वार कामना|
कष्ट मिटाते कष्ट निधान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

साईं की धूलि से कभी तुम भभूत ले भी लो, 
हर बला से लड़ने की दैवी शक्ति ले भी लो|
जग में बढ़ाते भक्तों की शान, शिरडी के दाता हे सबसे महान ||

Sai Baba Songs Sai Ram Sai Shyam Sai Bhagwan | BHAJAN LYRICS, BHAJAN LYRICS IN HINDI
आस्था में भीग के साईं को जो है पुकारते, 
साईं खिवैया बनके ही उनकी नैया तारते|
मन की दशा वह लेते है जान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

चमत्कार साईं बाबा ने जब निराले थे किये, 
दिव्या अनोखे पानी से जल गए थे सब दिए|
पल में किया चूर था अभिमान, शिरडी के दाता हे सबसे महान| |

OM SAI RAM
जिन क्रूर दुष्टों ने डर दिलो में भर दिया, 
सीधे सादे संत ने सही मार्ग उनको दिखा दिया|
दया धरम का वो देते है ज्ञान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

साईं के द्वार जो झुके मेल मन का साफ़ कर, 
कसूर सबके साईं ने माफ़ किये उनको अपनाकर|
कहता सही है सारा जहाँ, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

दुनिया भर की नेमते साईं जी के पास है, 
मांग ले जो है मांगना फिर क्यों इतना उदास है|
सबको ही सुख का देंगे वरदान, शिरडी के दाता हे सबसे महान||

जय साईं राम साईं बाबा हिंदी भजन लिरिक्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ