Ajmer Tourist Places / Place to visit in Ajmer | राजस्थान जिला दर्शन (अजमेर) : अजमेर जिला दर्शन | पुष्कर के दर्शनीय स्थल - Pushkar Tourist Places / Pushkar Famous Place

अजमेर घूमने जाने का है प्लान, तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल न भूलें | अजमेर जिले के पर्यटन स्थल - Ajmer Tourist Places / Place to visit in Ajmer | राजस्थान जिला दर्शन (अजमेर) : अजमेर जिला दर्शन

Ajmer Tourist Places
Ajmer Tourist Places

राजस्थान का अजमेर जिला एवं शहर एक एतिहासिक शहर है, जो अरावली पर्वत माला की तारागढ़ पहाड़ी की ढाल में स्थित है। इस शहर को चौहान राजा अजयराज सिंह द्वारा बसाया गया था। पूर्व में अजमेर को 'अजयमेरु' नाम से जाना जाता था। 

चौहान वंश के द्वारा ही तारागढ़ किले का निर्माण करवाया था, यह भारत का पहला पहाड़ी किला कहा जाता है। आज अजमेर देश का एक बहुत ही सुन्दर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है, जहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। राजस्थान में अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ अजमेर शहर एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल हो। 

यह शहर सूफी संत मोईनुद्दीन चिश्ती साहब की दरगाह के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह शहर अपनी विशिष्ट वास्तुकला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अजमेर में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जो देश-विदेश में बहुत प्रसिद्ध हैं। इस शहर में आपको पारंपरिक राजस्थानी रंग-ढंग देखने को मिलता है।

Ajmer Tourist Places
Ajmer Tourist Places

अजमेर शरीफ / ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती साहब की दरगाह -

अजमेर में स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती साहब की मजार यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर रेलवे स्टेशन से करीब 2 से ढाई किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इस दरगाह में हर धर्म-समुदाय के लोग माथा टेकने के लिए आते हैं। यहां आकर सब लोग मन्नत मांगते हैं और वो जब पूरी हो जाती हे तब वे लोग यहां आकर दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं। 

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती साहब की दरगाह अजमेर शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह अजमेर में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह है। यह मुस्लिम संप्रदाय का धार्मिक स्थल है। यह बहुत ही भीड़ भाड़ वाला इलाका है। यहां पर सम्पूर्ण भारत देश से लोग घूमने के लिए आते हैं। मुसलमान लोगों के साथ-साथ यहां पर हिंदू लोग भी घूमने के लिए आते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है और यहां पर संत मोइनुद्दीन चिश्ती साहब की दरगाह देखने के लिए मिलती है। यह दरगाह बहुत ही प्राचीन है। 

मोइनुद्दीन चिश्ती साहब की दरगाह के बाहर बहुत बड़ा बाजार लगता है। दरगाह के बाहर आपको फूल एवं चादर बेचने वाले मिलते हैं। आप अगर चादर चढ़ाना चाहते हैं, तो यहां से ले सकते हैं। आप यहां पर पैदल भी घूमने के लिए आ सकते हैं। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में आपको बुलंद दरवाजा के साथ साथ और दो दरवाजे भी देखने के लिए मिलता हे । यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।

Ajmer Tourist Places
Ajmer Tourist Places

महाराणा प्रताप स्मारक अजमेर - Maharana Pratap Memorial Ajmer

महाराणा प्रताप का स्मारक अजमेर में घूमने का एक सुन्दर स्थल है। यहां पर आपको महाराणा प्रताप की घोड़े पर बैठे हुवे एक बहुत बड़ी मूर्ति देखने के लिए मिलेगी। यह मूर्ति घोड़े पर सवार है। यह मूर्ति अजमेर से पुष्कर की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग में स्थित है। यह मूर्ति पहाड़ी के ऊपर स्थित है। इसलिए इस जगह से आप पूरे अजमेर शहर को देख सकते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए भी आ सकते हैं। बरसात में यह जगह बहुत ही सुंदर दिखाई देती है और यहां आकर बहुत ही अच्छा लगता है।

Ajmer Tourist Places
Ajmer Tourist Places

आनासागर बारादरी अजमेर - Anasagar Baradari Ajmer

आनासागर बारादरी अजमेर शहर में स्थित एक प्राचीन स्थल है। यह अजमेर झील के किनारे स्थित है। यह बहुत ही सुंदर संगमरमर से बनी हुई है। यह स्थल सफेद मार्बल से बना हुआ है। यह एक मंडप है । इस जगह से आप आना सागर झील को देख सकते हैं जो बहुत प्यारा लगता है। यहां से आप सूर्य अस्त का नजारा भी देख सकते हैं। आनासागर बारादरी में प्रवेश के लिए टिकट लगता है। यहां पर आपको गार्डन भी देखने के लिए मिलेगा, जिसमें विभिन्न तरह की गतिविधियां होती रहती हैं। यहां पर आप नाव का मजा भी ले सकते हैं।

Ajmer Tourist Places
Ajmer Tourist Places

अजयपाल मंदिर अजमेर - Ajaypal Temple Ajmer

अजयपाल मंदिर अजमेर का एक सुंदर मंदिर है। यह मंदिर घने जंगलों के बीच में बहुत ही सुन्दर तरीके से बना हुआ है। यह मंदिर अजमेर शहर से करीब 25 से 30 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर में आप बरसात के समय आते हे तो आपको हर जगह सुंदर झरने देखने के लिए मिलेंगे। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर बहुत सारे बंदर अटखेलिया करते है। आप यहां पर आकर इस जगह की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां पर छोटे-छोटे कुंड बने हुए हैं, जिसमें आप नहाने का मजा भी ले सकते हैं। आप यहां पर आकर ट्रैकिंग और साइकिलिंग का मजा ले सकते हैं। चारो तरफ आपको अरावली पर्वत दिखाई देते हे जो बेहद खूबसूरत लगते हे |

Ajmer Tourist Places
Ajmer Tourist Places

आना सागर झील - Aanasagar Lake

आना सागर झील एक बेहद खूबसूरत कृत्रिम झील है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस झील का निर्माण आणाजी चौहान ने करवाया था और उन्ही के नाम पर इस झील का नाम आना सागर पड़ा। इस झील के आसपास की जगह भी बेहद खूबसूरत है। यहाँ का दौलत बाग देखने में बहुत खूबसूरत है, जिसका निर्माण जहांगीर ने करवाया था। इस झील में आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं।


Ajmer Tourist Places
Ajmer Tourist Places

तारागढ़ किला

तारागढ़ किला अजमेर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों मे से एक है। इस किले का निर्माण सन 1354 में किया गया था और यह राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध प्राचीन किलो में से एक है। यह किला राजस्थानी वास्तुकला का एक शानदार और उत्कृष्ट उदाहरण है।

Ajmer Tourist Places
Ajmer Tourist Places

सोनी जी की नसियां- Soni Ji Ki Nasiya

अजमेर में स्थित सोनी जी की नसियां एक प्रसिद्ध जैन मंदिर हैं। यह पूरा लाल पत्थर से निर्मित होने के कारण इसे लाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर जैन धर्म के पहले तीर्थकर को समर्पित हैं। सोनी जी की नसियां मंदिर का मुख्य आकर्षण इसका मुख्य कक्ष है, जिसे स्वर्ण नगरी या सोने के शहर के नाम से भी जाना जाता हैं। इस मंदिर में जैन धर्म से जुड़ी सोने की लकड़ी की कई आकृतियां बनी हुई हैं। यह मंदिर पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है और दूर-दूर से लोग इस मंदिर को देखने आते हैं।

पुष्कर के दर्शनीय स्थल - Pushkar Tourist Places / Pushkar Famous Place | अजमेर प्रमुख धार्मिक स्थल | अजमेर में घूमने की प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल | अजमेर से पुष्कर की दूरी 


Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

पुष्कर

अगर आप अजमेर घूमने जाये तो आप अजमेर के पास ही स्थित पुष्कर शहर को भी देखने जाये जो बहुत ही खूबसूरत शहर हे । यह राजस्थान का एक विख्यात तीर्थ स्थल है | यहाँ विश्व का एकमात्र और प्रसिद्ध ब्रह्मा जी का मंदिर है। इसके अलावा यहाँ का पुष्कर सरोवर भी देशभर में मशहूर है। इसे भारत के पांच पवित्र सरोवरों में से एक माना जाता है। यह अजमेर शहर से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

पुष्कर राजस्थान का एक सुंदर शहर है। इसे तीर्थो की नगरी भी कहते हे | पुष्कर शहर चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां पर आपको बहुत सारे मोर देखने के लिए मिलते हैं। पुष्कर में करीब 300 से भी ज्यादा मंदिर है। यहां पर देश और विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। पुष्कर शहर में आप घूमने के लिए आ सकते हैं और यहां पर आपको मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी।

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

पुष्कर सरोवर

अजमेर स्थित पुष्कर झील देशभर में बहुत मशहूर है। यह सरोवर हिन्दू धर्म के लोगों के लिए आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यह सरोवर भारत के पांच प्रसिद्ध पवित्र सरोवरों में एक है। कुछ विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आते हैं। अजमेर आए पर्यटक पुष्कर सरोवर घूमने जरूर आते हैं। यहां आप ऊंट सवारी का आनंद ले सकते हैं। पुष्कर झील पूरे भारत देश का एक प्रसिद्ध स्थल है। 

यह झील बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। पुष्कर झील के चारों तरफ प्राचीन मंदिर बने हुवे हैं। पुष्कर झील के पास में ब्रह्मा मंदिर बना हुआ है। पुष्कर झील में बहुत सारे घाट बने हुए हैं। इन घाटों में आप स्नान कर सकते हैं। कहा जाता है कि पुष्कर झील का पानी अमृत के समान रहता है। इससे सभी प्रकार के रोग नष्ट हो जाते हैं। 

यह झील पुष्कर नगर के बीचो बीच स्थित है। पुष्कर झील में कुल 52 घाट बने हुए हैंए जिनमें से प्रमुख घाट है- वराह घाट, ब्रह्मा घाट, सीकर घाट, जयपुर घाट, यज्ञ घाट, शीतला माता घाट, गऊघा

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

पंचकुंड तीर्थ पुष्कर - Panchkund Tirtha Pushkar

पंचकुंड तीर्थ पुष्कर शहर का एक धार्मिक स्थल है। यह पुष्कर शहर के बहार पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है। आप यहां पर ट्रैकिंग के द्वारा पहुंच सकते हैं। इस मंदिर में आपको पांच कुंड देखने को मिलते हैं | पांचो कुंड के नाम पांच पांडवों के नाम पर रखे गए हैं। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि अपने अज्ञातवास के दौरान पांडव यहाँ पर रुके थे । नाग कुंड युधिष्ठिर जी के नाम से है। सूर्य कुंड भीम जी के नाम से है। गंगा कुंड अर्जुन के नाम से है। पदम कुंड नकुल के नाम से है और चक्र कुंड सहदेव के नाम से है। नाग कुंड की महिमा बहुत है। इस कुंड के बारे में कहा जाता है, कि इस कुंड में नाग का कांटा हुआ भी जी उठता है।

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

पुष्कर का मेला - Pushkar fair

पुष्कर का मेला पूरे देशभर में बहुत प्रसिद्ध है। यह मेला विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध है। यह मेला कार्तिक मास की पूर्णिमा में लगता है। यह मेला जानवरों का मेला है। इस मेले में जानवरों में जानवरो को ख़रीदा और बेचा जाता है। इस मेले में अब बहुत सारे सांस्कृतिक आयोजन होने लगे हैं। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा और इस मेले में आप आकर अलग-अलग चीजों का आनंद ले सकते हैं। इस मेले को ऊंट का मेला भी कहा जाता है, क्योंकि इस मेले में ऊंट का महत्व है। इस मेले में ऊंट को खरीदा और बेचा जाता है। पुष्कर में आपको बहुत सारे ऊंट देखने के लिए मिल जाते हैं।

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

ब्रह्मा मंदिर पुष्कर - Brahma Temple Pushkar

ब्रह्मा मंदिर पुष्कर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। ब्रह्मा मंदिर एकमात्र दुनिया का मंदिर हे जो पुष्कर के अलावा कही भी नहीं मिलेगा। ब्रह्मा जी का मंदिर पुष्कर झील से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। यहां पर आपको बहुत सारी दुकान मिलती हैं। आप प्रसाद यहां से खरीद सकते हैं और ब्रह्मा जी को अर्पण कर सकते हैं। 

ब्रह्मा जी का मंदिर बहुत सुंदर है। ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की है। मगर ब्रह्मा जी का मंदिर आपको कहीं भी देखने के लिए नहीं मिलता है | इसलिए आप पुष्कर में ही आकर ब्रह्मा जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर पुष्कर झील में स्नान करके ब्रह्मा जी के दर्शन किए जाते हैं। ब्रह्मा जी के मंदिर में आपको ब्रह्मा जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती हैं। यह मंदिर लाल रंग का है।

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

सावित्री माता मंदिर पुष्कर - Savitri Mata Temple Pushkar

सावित्री माता मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। सावित्री माता ब्रह्मा जी की पत्नी है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस मंदिर तक जाने के लिए सीढ़िया है। आप यहां रोपवे से भी जा सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। सावित्री माता के मंदिर में बहुत सारे विदेशी लोग भी घूमने के लिए आते हैं।

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

गायत्री देवी मंदिर पुष्कर - Gayatri Devi Temple Pushkar

गायत्री देवी मंदिर एक धार्मिक स्थल है। गायत्री माता ब्रह्मा जी की दूसरी पत्नी थी। यह मंदिर भी एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां हैं। इस मंदिर में जाकर आप गायत्री माता के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में गायत्री माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। बरसात में यहां पर आपको हरियाली देखने के लिए मिलती है। पुष्कर शहर अरावली पर्वत श्रेणी में स्थित है।

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

रंगजी मंदिर पुष्कर - Rangji Temple Pushkar

रंगजी मंदिर या रंगनाथ जी का मंदिर पुष्कर शहर का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर विष्णु भगवान को समर्पित है। यहां पर विष्णु जी को रंगनाथ स्वामी के नाम से पूजा जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1823 में हुआ था। इस मंदिर का निर्माण सेठ पूरणमल ने किया था जो हैदराबाद के थे। इस मंदिर में आपको राजस्थानी, मुगल और राजपूताना वास्तुकला देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर झील के बहुत करीब है। आप इस मंदिर में घूमने के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर का जो शिखर है। वह बहुत सुंदर लगता है और दक्षिण भारतीय स्टाइल में बना हुआ है।

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

श्री रामा वैकुंठ मंदिर पुष्कर - Sri Rama Vaikuntha Temple Pushkar

श्री रामा वैकुंठ मंदिर एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भी विष्णु भगवान को समर्पित है। इस मंदिर में भी विष्णु भगवान जी को रंगनाथस्वामी के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर भी दक्षिण भारतीय स्टाइल में बना हुआ है। इस मंदिर में आपको बहुत सुंदर सुंदर तस्वीरें देखने के लिए मिलती हैं, जिसमें विष्णु भगवान की लीलाओं को दिखाया गया है। यह मंदिर पुष्कर झील के पास ही में स्थित है। यहां पर एक स्तंभ है, जिसे गरुड़ स्तंभ कहते हैं।

Pushkar Tourist Places
Pushkar Tourist Places

वराह मंदिर पुष्कर - Varaha Temple Pushkar

वराह मंदिर एक धार्मिक मंदिर है। यह मंदिर विष्णु भगवान जी के वराह अवतार को समर्पित है। इस मंदिर में आपको वराह अवतार देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर बहुत पुराना है। यह मंदिर दसवीं शताब्दी में बना हुआ है। यह मंदिर एक किले के आकार में बना हुआ है। मुगल शासक औरंगजेब ने इस मंदिर को नष्ट करने का बहुत प्रयास किया, मगर यह मंदिर नष्ट नहीं हो पाया।

Ajmer Jila Darshan | राजस्थान जिला दर्शन अजमेर | अजमेर में घूमने की जगह| Ajmer me Ghumne ki Jagah | ajmer ke dharmik sthal | अजमेर के टॉप 10 पर्यटन स्थल की जानकारी | अजमेर की दरगाह | पुष्कर के दर्शनीय स्थल | ajmer tourist places | ये हैं अजमेर के फेमस टूरिस्ट प्लेस | pushkar tourist places


अगर आपको ये पोस्ट '' अजमेर के धार्मिक स्थल '' अच्छा लगा तो प्लीज आप हमारी साइट को विजिट करे और फॉलो करे | हमारी इस साइट www.greatbhajan.live पर आपको विभिन्न जगहों पर घूमने के स्थल और भक्ति भजन आदि मिल जायेंगे | इसके लिए आप हमारी साइट के होम पेज को विजिट करे | धन्यवाद |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ