Best time to do lakshmi puja on diwali | Shubh Dipawali 2022 laxmi mata Puja Vidhi - दिवाली के दिन इस विधि से करें पूजा, होगी मां लक्ष्मी की पूर्ण कृपा | Diwali 2022 Date: कब है दिवाली? जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Diwali 2022 Date: कब है दिवाली? जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

इस साल 2022 में कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर वार सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी | इस दिन भगवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देवता की पूजा की जाती है | पुरे विधिविधान से पूजा कर धन-वैभव की कामना की जाती है | आइये इस बार दीपावली के बारे में जानते हे कुछ खास -


Diwali 2022 Puja Vidhi - दिवाली के दिन इस विधि से करें पूजा, होगी मां लक्ष्मी की पूर्ण कृपा
Diwali Puja Vidhi - दिवाली के दिन यदि आप विधि विधान के साथ पूजन करती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

लक्ष्मी जी की पूजा केसे करे । लक्ष्मी जी की पूजा का समय क्या है

Diwali Lakshmi Puja 2022 (Diwali 2022 Date) उत्साह , जोश और रोशनी का त्योहार दिवाली इस साल 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाई जाएगी | धन की देवी माता लक्ष्मी जी के स्वागत सत्कार के लिए दीपावली के दिन घर में तरह तरह की सजावट की जाती है | दीवाली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है | प्रदोष काल में घर को दीपों से सजाकर मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है | 

Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

अगर दीपावली की रात शुभ मुहूर्त में और सही उपाय करके विधिपूर्वक (Laxmi Puja vidhi) से माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो माता महालक्ष्मी का उस घर में वास होता है साथ ही दोगुना फल मिलता है ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात्रि में माता लक्ष्मी सबसे ज्यादा कृपा बरसाती है | आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिपावली पर किस विधि से उनका पूजन करना चाहिए |


पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का पर्व और नरक चतुर्दशी दोनों साथ में 24 अक्टूबर को मनाये जा रहे है | क्युकी इसके अगले दिन ही सूर्य ग्रहण पड़ रहा है | दिवाली का त्यौहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हे | हर कोई इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करता हे | किसी भी त्यौहार पर देवता की पूजा करने से पूर्व सबसे महत्वपूर्ण बात हे मुहूर्त चौघड़िया आदि जानना | 
Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

दिवाली पर हर कोई अपने घर में सुख समृद्धि की कामना से माता लक्ष्मी और श्री गणेश की प्रतिमा के साथ धन के देवता कुबेर देवता के साथ विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा बड़े मन से करता हे | तो आइये जानते हे की दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते समय किन बातों का रखें ख्याल | 
दिवाली के दिन महालक्ष्मी माता की पूजा करते समय चौघड़िया और मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा करने से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है और हर कोई माता लक्ष्मी को खुश करना चाहता हे |

Diwali 2022 Puja Vidhi - दिवाली के दिन इस विधि से करें पूजा, होगी मां लक्ष्मी की पूर्ण कृपा | दिवाली 2022 मां लक्ष्मी की पूजन विधि: (Diwali 2022 Laxmi Puja Vidhi)


Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

दिवाली के दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी का पूजन किया जाता है। उनकी पूजा करने के लिए सबसे पहले आप जहा पूजा करनी हे उस स्थान को साफ़ करे फिर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाए | पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़कें और चौकी पर भी थोड़ा गंगाजल डाले | चौकी पर लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति स्थापित करें। यदि संभव हो तो नई मिट्टी की मूर्ति स्थापित करें और गणेश जी के दाहिनी तरफ माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करे |
Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

इनके साथ भगवान कुबेर, मां सरस्वती और कलश की भी स्थापना करनी चाहिए। हाथ में फूल लेकर गणेश जी का ध्यान करें और साथ ही एक मंत्र " ऊँ गं गणपतये नम: " का जाप करे | क्युकी सर्वप्रथम आपको गणेश जी के मंत्रों का जाप और पूजन करना चाहिए | 
साथ में अगर इस मंत्र का जाप कर सके तो अवश्य करे " भगवान गणपति का पूजन 'गजाननम् भूत भू गणादि सेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्। उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपाद पंकजम् " इस मंत्र का जाप करे | श्री गणेश जी को तिलक लगाकर दूर्वा तथा मोदक अर्पित करे | इनके साथ साथ माता लक्ष्मी जी की भी पूजा करे और माता लक्ष्मी जी को सिंदूर का तिलक लगाए और माता लक्ष्मी के " श्री सूक्त मंत्र " का पाठ करे | 
इनके साथ आप धन कुबेर और मां सरस्वती का पूजन करे | माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा के सामने सात मुख वाला घी का दिया जलाए | इससे माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा हम पर बनी रहती है। इसके बाद पूजा करते समय एक कलश, नारियल के साथ की स्थापना भी करे | ध्यान रहे की कलश कांस्य, या ताम्र (पीतल ) का हो जिसके मुख पर कलावा बांध दें और जल भरकर आम के पत्ते डाल दें। दिवाली के दिन घर के सभी द्वारो पर बांदरवाल जरूर बांधे |

Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

माता लक्ष्मी जी के पदचिन्ह की छाप इस प्रकार लगाए कि वह बाहर से अंदर आते हुए प्रतीत हो। महालक्ष्मी की पूजा करते समय अन्य सामग्री जैसे - पान, मखाना, सफेद और पीले रंग की मिठाई, अनार, सिंघाड़ा, बताशा, खीर, गन्ना आदि जरूर अर्पित करें। 
Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

महालक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा की ओर हो | महालक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर यंत्र भी सही दिशा में रखें। ऐसा करने से धन लाभ होता है। सबको भोग लगाने के बाद माता लक्ष्मी की आरती करे और प्रसाद सब लोगो में बांटे |

Diwali 2022: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ध्यान रखें ये बातें, कभी नहीं होगी धन की कमी | deepavali 2022 lakshmi puja ka shubh muhurt | deepawali 2022 lakshmi puja muhurt


Diwali 2022 - कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। अगर आप ही दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल।

Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali


Diwali 2022: दिवाली कब है? इस बार बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जाने लक्ष्मी पूजन का सटीक समय | दिवाली शुभ मुहूर्त (Diwali Muhurat 2022) | दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का समय व मुहूर्त | लक्ष्मी पूजन समय मुहूर्त | best time to do lakshmi puja on diwali । Deepavali 2022 laxmi puja


दिवाली की रात को 24 अक्टूबर शाम 06:53 से रात 08:16 तक माता लक्ष्मी जी की पूजा का समय रहेगा | जो समय लगभग 1 घंटे 21 मिनट तक का होगा | इसके साथ ही प्रदोष काल 17:43:11 से 20:16:07 तक हे | वृषभ काल 18:54:52 से 20:50:43 तक हे | साथ जी अभिजीत मुहूर्त 24 अक्टूबर सुबह 11:19 से दोपहर 12:05 तक तथा विजय मुहूर्त 24 अक्टूबर दोपहर 01:36 से 02:21 तक बन रहा हे |

दिवाली पर बन रहा है शुभ संयोग -

Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस बार ग्रहो की दशा और दिशा दोनों में बदलाव हो रहे हे तो इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को है और उसके बाद 26 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे | इस राशि में सूर्य, शुक्र और केतु पहले से उपस्थिर हे | इससे तुला राशि में अद्भुत संयोग का निर्माण होगा | साथ ही वहीँ दिवाली के पहले मंगल गृह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और शनि गृह मकर राशि में मार्गी होंगे | ऐसे शुभ संयोगों से युक्त इस बार की दिवाली कई राशियों के व्यक्तियों की किस्मत खोल सकती है |
 

Diwali 2022: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न, आज ही घर से बाहर कर दें ये चीजें

Diwali 2022 Remedies

दिवाली शुरू होने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं. इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इसके लिए लोग अभी से घर की साफ-सफाई और खरीदारी में जुट गए हैं. दिवाली पर घर पर कुछ चीजें रखना अशुभ माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं. ऐसे में जरूरी है कि दिवाली शुरू होने से पहले ही इन चीजों का घर से बाहर निकाल दें.

1 - घर में किसी देवी-देवता या भगवान की मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए | पूजा घर में ऐसी मूर्तियों के होने से वास्तु दोष बढ़ता है | अतः जरूरी है कि ऐसी मूर्तियों को दिवाली शुरू होने से पहले जल में विसर्जित कर दे और घर में नई मूर्तियां स्थापित करे | इसमें मां लक्ष्मी और अन्य देवता भी प्रसन्न होते है |
Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

2 - टूटे बर्तनो को भी घर में रखना काफी अशुभ माना जाता है | ऐसे मे घर मे टूटे या बेकार पड़े बर्तन हो तो उन्हें घर से बाहर कर दे | इनको कबाड़ में बेचा जा सकता है या बाहर कही पर छोड़कर आया जा सकता है | 
3 - दिवाली का त्योहार रौशनी का त्यौहार है | इस दौरान घर में किसी भी जगह पर अंधेरा नहीं होना चाहिए | घर में अंधेरा होने पर मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है |
4 - घर में फटे पुराने जुटे चप्पल आदि रखने से नकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता हे और माता लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है |
Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

5 - समय से हम सब प्रभावित हे इसलिए घर में जो भी घडी हे वो रुकी हुई या ख़राब नहीं होनी चाहिए | रुकी हुई घड़ी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है | (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है |

Diwali 2022 : दिवाली के दिन कर लें ये 5 उपाय, आर्थिक तंगी के साथ कष्टों से मिलेगा छुटकारा, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

दिवाली के त्यौहार पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते है | ताकि मां का आशीर्वाद उन पर बना रहे और वह हमेशा धन-धान्य से संपन्न रहे | ऐसे में आज हम आपको दिवाली पर किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे माता लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हे | तो चलिए जानते है उन उपायों के बारे में जिनसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जाता है।

ये है उपाय –

1 - लगातार बनते बिगड़ते कामो से छुटकारा पाने के लिए दिवाली के दिन रोटी बनाएं और रोटी के चार बराबर टुकड़े कर लें उसके बाद इसका पहला भाग गाय को खिलाए फिर दूसरा भाग काले कुत्ते को खिलाए फिर कौए को खिलाए और एक आखिरी भाग को चौराहे पर रख दे। ऐसा करने से आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा साथ ही आप मुसीबतों से छुटकारा पा सकेंगे |
Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

2 - मां लक्ष्मी को दिवाली के दिन आप चने की कच्ची दाल का भोग चढ़ाए। उसके बाद इसको पीपल के पेड़ के नीचे चढ़ा दे। ऐसा करने से मां काफी प्रसन्न होती है और उनका आशीर्वाद भी मिलता है |
3 - इसके अलावा दिवाली के दिन चांदी, तांबा या स्टील के बर्तन में पानी भरकर घर के ईशान कोण में रखें। ऐसा करने से घर में आ रही आर्थिक तंगी को दूर किया जा सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हे |
4 - दिवाली वाले दिन आप माता लक्ष्मी की काली हल्दी से भी पूजा कर इसको अपने घर की तिजोरी और ऑफिस में रख दे ऐसा करने से धन लाभ होने के साथ साथ घर में बरकत बनी रहेगी |
Best time to do lakshmi puja on diwali
Best time to do lakshmi puja on diwali

5 - इसके अलावा आप दिवाली के दिन सुहागिन महिला को घर पर भोजन करवाए। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आपको भी सुहागन रहने का आशीर्वाद मिलेगा।

आशा हे की आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा साथ ही आप हमारी साइट पर भजनो के लिए सर्च कर सकते हे | आपके सुझाव साइट सुधार हेतु सादर आमंत्रित हे | आपकी दिवाली शुभ हो | धन्यवाद | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ