Ram naam ki mahima ramcharitmanas | mahima Ram naam ki bhajan | RAM NAAM KI MAHIMA Ram Bhajan Lyrics

Ram naam ki mahima ramcharitmanas | mahima Ram naam ki bhajan

Shri Ram Mahima mp3 song
सांग के बारे में जानकारी निचे दी गयी हे |

RAM NAAM KI MAHIMA | Shri Ram Mahima Hindi Lyrics | Listen Shri Ram Mahima | shri ram ji ki mahima | ram ji ke bhajan

चित्रकूट के घाट पे भई संतन की भीड़ |
तुलसीदास चन्दन घिसे तिलक करे रघुवीर |
श्री राम की महिमा भारी कहते श्री हनुमान |
राम नाम ही महामंत्र हे कोई ना राम समान |
शिला भी नारी बन गयी चरण धूल को पाय |
तरी अहिल्या राम सहारे राम नाम गुण गाय |
जग में दो ही नाम हे एक लक्ष्मी एक राम |
राम नाम से तरण होत हे लक्ष्मी से सब काम |

Ram naam ki mahima ramcharitmanas
Ram naam ki mahima ramcharitmanas

श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |

राम नाम ही अटल सत्य हे मिथ्या सब संसार |
माया मोह के बंधन से राम ही करते पार |
पाप बढ़ा जब धरा पे भारी अवतार |
पापी दुष्ट निशाचरो का प्रभु किये संहार |
राम नाम जपे वाल्मीकि हो गए ब्रह्म समान |
अजर अमर अविनाशी हुवे जपके श्री हनुमान |
शबरी जपके राम को हो गयी भव से पार |
राम के चरणों को धोकर केवट दिया कुल को तार |

कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राजदुलारे राम |
कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राजदुलारे राम |

राम नाम के पत्थर तिराके दिया सेतु बनाय |
पत्थर भी पानी पर तेरे कृपा राम की पाय |
तुलसी तुलसी सब कहे तुसली वन की घास |
कृपा भयी रघुनाथ की बन गए तुलसीदास |
सियाराम मयी जग सारा कण कण में श्री राम |
तीनो लोक में राम ही राम नहीं दूसरा नाम |
श्री राम के किरपा से ही चलता हे संसार |
श्री राम के जपने से सुखी रहे परिवार |

श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |

Official Video -

राम राम तो सब कहे दशरथ जिस कहे ना कोय |
जो भी दशरथ जैसा कहे जन्म सवारथ होय |
राम नाम के जाप से भस्म हो जाते पाप |
प्रभु राम को भजने से मिटे शोक संताप |
हर कीर्तन में जाइये तज ममता अभिमान |
जो जो पग आगे बढे कोटिन यज्ञ समान |
स्वर्ण मुकुट कानो में कुण्डल कर में धनुष उठाय |
अद्भुत हे सौन्दर्य प्रभु का सुंदरता भी लजाय |

कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राजदुलारे राम |
कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राजदुलारे राम |

श्री दशरथ के राजदुलारे कौशल्या के लाल |
भरत शत्रुघ्न लखन के भाई मोहि पे होइ कृपाल |
जनक सुता जग जननी जानकी अर्धांगिनी कहलाय |
लव और कुश दो पुत्र हे सुन्दर शोभा वरणी ना जाय |
गण का गिद्ध अजामिल तर गए बोल के जय श्री राम |
तर गया सदन कसाई भी रट के पावन नाम |
सत्य सनातन धर्म की प्रभु ध्वजा फेहराय |
विश्वामित्र का यज्ञ कराये असुरो को मार गिराय |

श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |

राम नाम के जयकारे से सफल होते सब काम |
लंकापुरी जलाये हनुमंत बोल के जय श्री राम |
मदद किये सुग्रीव के मित्र बने जब राम |
वध कर दिए प्रभु बालि का जापहु जासुर धाम |
ह्रदय में भक्तो के रहते जपे जो प्रेम से नाम |
हनुमान के सीने से प्रगट हुवे सियाराम |
सीताराम चरित अति पावन कहते वेद पुराण |
राम चरित जो सुने सुनाये हो जाता कल्याण |

कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राजदुलारे राम |
कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राजदुलारे राम |

Ram naam ki mahima ramcharitmanas
Ram naam ki mahima ramcharitmanas

सीता राम चरण सुखदायी जो भी शरण में जाय |
कहते ऋषि मुनि संत सभी मनचाहा फल पाय |
राम नाम हे सबसे सुन्दर राम ही चारो धाम |
सात जनम के पाप कटे लेते राम का नाम |
राम चरित मानस जो पढ़े राम नाम गुण गाय |
श्री राम की किरपा से सारे सुख वो पाय |
रघुनाथ जब साथ तो चिंता की क्या बात |
दिन रात भगतो पर करते खुशियों की बरसात |

श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |

तुलसी पंछी के प्रिय घटे न सुरता नीर |
धरम किये धन ना घटे जो सहाय रघुबीर |
राम चरित मानस का पाठ हे सब वेदो का सार |
इसके जैसा ग्रन्थ नहीं जाने सकल संसार |
श्री राम के भक्त सदा रहते हे खुशहाल |
श्री राम के भक्तो से डर जाता हे काल |
श्री राम के भक्त की शक्ति अपरम्पार |
लंकपुरी को जलाये हनुमत सागर को किये पार |

Ram naam ki mahima ramcharitmanas
Ram naam ki mahima ramcharitmanas

कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राजदुलारे राम |
कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राजदुलारे राम |

राजतिलक किये विभीषण का रावण को दिए मार |
अपने हाथो मार के असुरो को दिए तार |
रावण का संहार किये धर्म का किये प्रचार |
भगतो के रखवाले प्रभु सुख में किये संसार |
श्री राम की अमृत वर्षा जो भी सुने मदिराय |
मनोकामना पूर्ण हो भवसागर तर जाय |
संजन खे ये अमृत वर्षा शिखा रही सुलाय |
कैलाश जिनको कोढ़ किये रामजी होउ सहाय |

श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |
श्री राम जय राम जय जय राम |

यह भी पढ़े - श्री राम भजन  

Song Credit -

Song Name – Ram Amritvarsha
Singer Name - Shikha Rana
Lyrics – Sanjay Tiwari
Music – Lovely Sharma
Song Duration - 11:46 mins
Category – Ram Bhajan ( Ram bhakti bhajan )

इस भजन के बारे में -

आज का ये भजन प्रभु श्री मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम जी के लिए समर्पित हे | इस भजन को गायिका शिखा राणा जी के द्वारा बड़ी ही सुरीली आवाज में गाया हुआ गीत हे और इस भजन में प्रभु श्री राम जी की महिमा का वर्णन किया गया हे | जो लोग श्री राम नाम का जाप करते हे उनसे दुःख दर्द हमेशा दूर रहते हे | जैसे हनुमान जी इनका हमेशा जाप करते हे तो अजर अमर हो गए | उसी तरह हम भी राम नाम का जाप करके इस भवसागर से पार हो जायेंगे | इस भजन के लिरिक्स यहाँ दिए गए हे आप उन्हें पढ़े और श्री राम की भक्ति करे | धन्यवाद |

हम आशा करते हे कि आपको ये भजन " राम नाम की महिमा भारी भजन " सुनकर और पढ़कर आनंद आया होगा साथ ही नए नए मधुर भजनो का आनंद लेने के लिए हमारी साइट https://www.greatbhajan.live को विजिट करते रहे | आपसे एक विनम्र निवेदन हे की यदि आपका इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो हमसे संपर्क जरूर करे | धन्यवाद | जय श्री राम |

श्री राम महिमा | Ram Ki Mahima Apaar | राम नाम है अपरंपार | shri ram ji ke bhajan | shri ram bhajan | रामजी के भजन लिखित | श्री राम महिमा mp3 | श्री राम जय राम जय जय राम bhajan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ