Parvati Boli Shankar Se Lyrics | पार्वती बोली शंकर से सुनिये लिरिक्स | Bholenath Bhajan

Parvati Boli Shankar Se Lyrics | पार्वती बोली शंकर से सुनिये लिरिक्स | Bholenath Bhajan


Parvati Boli Shankar Se Lyrics
Parvati Boli Shankar Se Lyrics

Song Credits -
Song - Parvati Boli Shankar Se
Singer - Hansraj Raghuwanshi
Lyrics - Ravi Chopra
Music - Bharat Kamal
Label - Nev Records - Nupur Audio
Song Duration - 07:18 mins

Category - Bholenath Bhajan Lyrics


नमस्कार साथियो जय भोलेनाथ | आज हम आपके लिए शिवजी ( Shiv Bhajan Lyrics )का एक बड़ा ही मधुर भजन "मेरा भोला है मेरे साथ साथ भजन Lyrics" जो शिवजी के लेटेस्ट भजनो में से एक हे | इस भजन को गायक श्री हंसराज रघुवंशी जी ने गाया हे | इस भजन के लिरिक्स रवि चोपड़ा जी ने लिखे हे | 

आप इस भजन को सुने | इस भजन में पारवती जी भोलेनाथ जी से कहती हे की हे प्रभु आप हमेशा हर जनम में मेरे साथ रहना और यही प्रार्थना हर भक्त भोलेनाथ जी से कर उनका साथ पाना चाहता हे | हंसराज रघुवंशी जी के भजनो से हमेशा ऐसा लगता या ऐसा आभास होता हे की प्रभु हमारे पास ही हे | 

इनके भजन हमें प्रभु की भक्ति में खो जाने को मजबूर कर देते हे | इस भजन को सुनते ही आत्मा भोलेनाथ जी की भक्ति में खो जाएगी | लिरिक्स हिंदी और अंग्रेजी में निचे दिए गए हे ताकि आपको पढ़ने में आसानी रहे | धन्यवाद जय भोलेनाथ |


Parvati Boli Shankar Se Lyrics in Hindi | Shiv Bhajan | O bholenath ji song


पार्वती बोली शंकर से |
पार्वती बोली शंकर से सुनिये भोलेनाथ जी |
रहना है हर इक जन्म मे मुझे तुम्हारे साथ जी |
वचन दिजिये ना छोड़ोगे कभी हमारा हाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शम्भू नाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शंकरनाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शम्भू नाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शंकरनाथ जी |

जैसे मस्तक पे चंदा है गंगा बसी जटाओ मे |
वैसे रखना हे अभिनाशी मुझे प्रेम की छाव मे |
जैसे मस्तक पे चंदा है गंगा बसी जटाओ मे |
वैसे रखना हे अभिनाशी मुझे प्रेम की छाव मे |
कोई नहीं तुमसा तीनो लोको में दसों दिशाहो मे |
महलों से ज्यादा सुख है कैलाश की खुली हवाहो मे |
तुम हो जहा वहा होती है |
तुम हो जहा वहा होती है अमृत की बरसात जी |
रहना है हर इक जन्म मे मुझे तुम्हारे साथ जी |
वचन दिजिये ना छोड़ोगे कभी हमारा हाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शम्भू नाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शंकरनाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शम्भू नाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शंकरनाथ जी |

देव हो तुम देवो के भोले अमर हो अंतरयामी हो |
भाग्यवान है हम त्रिपुरारी आप हमारे स्वामी हो |
देव हो तुम देवो के भोले अमर हो अंतरयामी हो |
भाग्यवान है हम त्रिपुरारी आप हमारे स्वामी हो |
पुष्प विमानो से प्यारी हमको नंदी की सवारी जी |
युगो युगो से पार्वती भोले तुमपे बलिहारी जी |
जब लाहो तुम ही लाना |
जब लाहो तुम ही लाना द्वारे मेरे बारात जी |
हो भोलेनाथ जी हो भोलेनाथ जी हो शम्भू नाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शम्भू नाथ जी |

Parvati Boli Shankar Se Lyrics
Parvati Boli Shankar Se Lyrics

प्राण मेरे बस्ते हैं तुममे तुम बिन मेरी नहीं गति |
अग्निकुण्ड में होके भस्म तुम हुई थी मेरे लिए सती |
शिव बिन जैसे शक्ति अधूरी शक्ति बिन शिव आधे है |
जन्मों तक ना टूटेंगे ये जनम जनम के नाते है |
तुम ही मेरी संध्या हो गौरी तुम ही मेरी प्रभात जी |
वचन है मेरा ना छोडूंगा कभी तुम्हारा हाथ जी |
सदा रहे है सदा रहेंगे गौरी शंकर साथ जी |
हे गोरा पार्वती हे गोरा पार्वती |
जी भोलेनाथ जी हो शंकरनाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शंभूनाथ जी |
हो भोलेनाथ जी हो शंकरनाथ जी |

हो मेरा भोला है मेरे साथ साथ |
मैं झूम झूम के नाचू |
मेरा भोला है मेरे साथ साथ |
मैं झूम झूम के नाचू |
मैं झूम झूम के नाचू अरे घूम घुम के नाचू |
मेरा भोला हो मेरा भोला मेरा भोला है |
मेरे साथ साथ मैं झूम झूम के नाचू |
मेरा भोला है मेरे साथ साथ मैं घुम घुम के नाचू |
हो भोलेनाथ जी हो शम्भू नाथ जी |

आशा हे की आपको भोलेनाथ जी का ये भजन " पार्वती बोली शंकर से सुनिये भोलेनाथ जी Shiv bhajan " पढ़कर और सुनकर आनंद आया होगा | ऐसे ही और मधुर भजनो के लिए आप हमारी साइट https://www.greatbhajan.live पर जाकर सर्च कर सकते हे | आपका इस पोस्ट से जुड़ा कोई प्रश्न हो तो कृपया हमें कमेंट करके बताये | धन्यवाद जय शिव शंकर |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ