शिवाष्टक स्तोत्र संपूर्ण लिरिक्स Sampurna Shivashtakam Lyrics Shiv Bhajan Bholenath

शिवाष्टक स्तोत्र संपूर्ण लिरिक्स Sampurna Shivashtakam Lyrics Shiv Bhajan Bholenath


नमस्कार भक्तो जय भोलेनाथ. श्रावण मास में भोलेनाथ जी की भक्ति के लिए आज हम आप लिए " शिवाष्टक स्तोत्र " लेकर आये हे. श्रावण मास में भोलेनाथ अर्थात महादेव के भक्त बढ़ चढ़ कर भोलेनाथ की भक्ति करते हे और शिव शंकर जी को मनाने का प्रयास करते हे. तो आइये आप और हम मिलकर " शिवाष्टक स्तोत्र लिरिक्स " के साथ भोलेनाथ की भक्ति कर इन्हे मनाने का प्रयास करते हे.


Sampurna Shivashtakam Lyrics Shiv Bhajan Bholenath
Sampurna Shivashtakam Lyrics Shiv Bhajan Bholenath

जय शिवशंकर जय गंगाधर करुणाकर करतार हरे Shivashtak Lyrics In Hindi


ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय ||

जय शिवशंकर जय गंगाधर करुणाकर करतार हरे
जय कैलाशी जय अविनाशी
सुखराशी सुखसार हरे सुखराशी सुखसार हरे
जय शशि शेखर जय डमरूधर
जय जय प्रेमागार हरे
जय त्रिपुरारी जय मदहारी
अमित अनन्त अपार हरे
अमित अनन्त अपार हरे
निर्गुण जय जय सगुण अनामय
निराकार साकार हरे
पार्वती पति हर हर शम्भो
पाहि पाहि दातार हरे शिव पाहि पाहि दातार हरे |

जय रामेश्वर,
जय नागेश्वर वैद्यनाथ केदार हरे
मल्लिकार्जुन सोमनाथ
जय महाकाल ओंकार हरे
त्र्यम्बकेश्वर जय घुश्मेश्वर
भीमेश्वर जगतार हरे
काशीपति श्रीविश्वनाथ जय
मंगलमय अधहार हरे
जय मंगलमय अधहार हरे
नील-कण्ठ जय भूतनाथ
जय मृत्युञ्जय अविकार हरे
पार्वती पति हर हर शम्भो
पाहि पाहि दातार हरे शिव पाहि पाहि दातार हरे ||

जय महेश जय जय भवेश
जय आदिदेव महादेव विभो
किस मुख से है गुणातीत प्रभु
तव अपार गुण वर्णन हो
तव अपार गुण वर्णन हो
जय भवकारक तारक हारक
पातक दारक शिव शम्भो
दीन दुखहर सर्व सुखाकर
प्रेम सुधाधर की जय हो प्रेम सुधाधर की जय हो
पार लगा दो भवसागर से
बनकर करुणा धार हरे
पार्वती पति हर हर शम्भो
पाहि पाहि दातार हरे शिव पाहि पाहि दातार हरे ||

जय मन भावन जय अति पावन
शोक नशावन शिव शम्भो
विपद विदारन अधम उधारन
सत्य सनातन शिव शम्भो
सत्य सनातन शिव शम्भो
सहज वचन हर जलज नयनवर
धवल वरण तन शिव शम्भो
मदन दहन कर पाप हरन हर
चरन मनन धन शिव शम्भो
चरन मनन धन शिव शम्भो
विवसन विश्वरूप प्रलयङ्कर
जग के मूलाधार हरे
पार्वती पति हर हर शम्भो
पाहि पाहि दातार हरे शिव पाहि पाहि दातार हरे ||

भोलानाथ कृपालु दयामय औघड़ दानी शिव योगी
निमिष मात्र में देते है नवनिधि मनमानी शिवयोगी
नवनिधि मनमानी शिवयोगी
सरल हृदय अतिकरुणा सागर
अकथ कहानी शिव योगी
भक्तो पर सर्वस्व लुटा कर बने मसानी शिव योगी
बने मसानी शिव योगी
स्वयम् अकिञ्चन जनमनरंजन पर
शिव परम उदार हरे
पार्वती पति हर हर शम्भो
पाहि पाहि दातार हरे शिव पाहि पाहि दातार हरे ||

आशुतोष इस मोहमयी निद्रा से मुझे जगा देना
विषम वेदना से विषयो से मयाधीश छुड़ा देना
मयाधीश छुड़ा देना
रूप सुधा की एक बूँद से जीवनमुक्त बना देना
दिव्य ज्ञान भण्डार युगल चरणों की
लगन लगा देना चरणों की लगन लगा देना
एक बार इस मन मन्दिर मे कीजे पद संचार हरे
पार्वती पति हर हर शम्भो पाहि पाहि दातार हरे
शिव पाहि पाहि दातार हरे ||

दानी हो दो भिक्षा मे अपनी अनपायनि भक्ति प्रभो
शक्तिमान हो दो अविचल
निष्काम प्रेम की शक्ति प्रभो
निष्काम प्रेम की शक्ति प्रभो
त्यागी हो दो इस असार संसार से
पूर्ण विरक्ति प्रभो परमपिता हो दो तुम अपने
चरणों में अनुरक्ति प्रभो चरणों में अनुरक्ति प्रभो
स्वामी हो निज सेवक की
सुन लेना करुण पुकार हरे
पार्वती पति हर हर शम्भो पाहि पाहि दातार हरे
शिव पाहि पाहि दातार हरे ||

तुम बिन व्याकुल हू प्राणेश्वर आ जाओ भगवन्त हरे
चरण शरण की बाँह गही हे उमरामण प्रियकन्त हरे
उमरामण प्रियकन्त हरे
विरह व्यथित हू दीन दुःखी हू
दीन दयाल अनन्त हरे
आओ तुम मेरे हो जाओ आ जाओ भगवंत हरे
आ जाओ भगवंत हरे
मेरी इस दयनीय दशा पर कुछ तो करो विचार हरे
पार्वती पति हर हर शम्भो पाहि पाहि दातार हरे
शिव पाहि पाहि दातार हरे
शिव पाहि पाहि दातार हरे
शिव पाहि पाहि दातार हरे ||

| इति श्री शिवाष्टक स्तोत्रं संपूर्णम |


Shivashtak stotra mp3 song
Song - Shivashtak stotra
Singer - Durga Gamad
Released - July 2023
Lyrics - Traditional
Music - Dipankar Saha
Duration - 10:16 mins
Label - YUKI Music
Category - 

Shiv Bhajan Lyrics ( Shankar Ji Ke Bhajan )


आपने भोलेनाथ जी का ये प्रसिद्ध शिवंशताकाम स्तोत्र " Shiv Amritwani Shivashtak Lyrics Full " सुना. आशा हे आपको ये भजन पसंद आया हे. इस भजन के बारे में जानकारी यहाँ दी गयी हे. ये भजन “ पार्वती पति हर हर शम्भो पाहि पाहि दातार हरे Shivashtak Lyrics “ यूट्यूब पर खुब वायरल हो रहा हे. शिवाष्टक “ Shivashtak | श्रावण मास 2023 स्पेशल | संपूर्ण शिवाष्टक स्तोत्र | Durga Gamad | Mahadev Stuti “ में महादेव के कई नामो का वर्णन किया गया हे. 

इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप अपने सुझाव और आशीर्वाद रूपी टिप्पणी हमें हमारी साइट www.greatbhajan.live पर दे सकते हे. आपके सुझावों का हमें इंतजार रहेगा. ऐसे ही और भजन लिरिक्स ( Latest Bhajan Lyrics ) के लिए आप हमारी साइट www.greatbhajan.live पर विजिट कर सकते हे. भजन से सम्बंधित जानकरी ऊपर दी गयी हे. धन्यवाद जय शिव शंकर.


शिव जी के भजन लिरिक्स Shiv Ji ke Bhajan lyrics, श्री शिव जी के सबसे लोकप्रिय भजन, Top Shiv Bhajan Lyrics, भोलेनाथ के भजन लिरिक्स पढ़ें Bholenath Ke Bhajan in Hindi, Shivashtak Lyrics, जय शिवशंकर जय गंगाधर करुणाकर करतार हरे Shivashtak

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ